“मोतिहारी प्रधान डाकघर में चम्पारण डाक प्रमण्डल द्वारा आयोजित शतरंज प्रतियोगिता संपन्न, सचिन कुमार गोंड ने प्रथम स्थान किया प्राप्त”

49

चम्पारण डाक प्रमंडल द्वारा, पूर्वी चम्पारण जिला चेस एसोसिएशन के तत्वावधान में, प्रधान डाकघर मोतिहारी के सभागार में प्रमंडल स्तरीय चेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

इस प्रतियोगिता में चम्पारण प्रमंडल के विभिन्न डाकघरों से कुल 31 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। गूगल मीट के माध्यम से निदेशक डाक सेवाएं (मुख्यालय)  पवन कुमार ने जुड़कर प्रतिभागियों को शुभकामनाएँ दीं और शतरंज के ऐतिहासिक महत्व पर प्रकाश डाला।

प्रतियोगिता का उद्घाटन सुप्रसिद्ध चिकित्सक और इंडियन मेडिकल एसोसिएशन, बिहार के अध्यक्ष, डॉ. आशुतोष शरण ने किया।

उन्होंने अपने बचपन के डाक विभाग से जुड़े अनुभव साझा करते हुए, चम्पारण डाक प्रमंडल के डाक अधीक्षक डॉ. आशुतोष आदित्य की इस पहल की सराहना की।

इस अवसर पर डॉ. शरण ने प्रथम पुरस्कार विजेता के लिए दस हजार रुपये नकद इनाम की घोषणा की।

इनाम वितरण समारोह के मुख्य अतिथि रहे भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी और नगर आयुक्त, मोतिहारी,  सौरभ सुमन यादव

जिला शतरंज संघ के अध्यक्ष  धनंजय कुमार ने डाक विभाग को इस आयोजन के लिए धन्यवाद दिया और विजेता को आगामी वरिष्ठ शतरंज प्रतियोगिता में निःशुल्क सहभागिता का वादा किया।

मुख्य निर्णायक  रामचरण  ने विजेताओं के नामों की घोषणा की।

प्रतियोगिता के विजेता रहे:

प्रथम पुरस्कारसचिन कुमार गोंड, डाक सहायक, प्रधान डाकघर मोतिहारी                                            द्वितीय पुरस्कार:  अमित कुमार पाण्डेय, कार्यालय सहायक, प्रमंडलीय कार्यालय मोतिहारी                  तृतीय पुरस्कारसचिन, डाक सहायक, प्रधान डाकघर मोतिहारी।

सभा को सम्बोधित करते हुए  सौरभ सुमन यादव ने शतरंज के इतिहास पर प्रकाश डाला और कहा कि चतुरंग के रूप में भारत में जन्मा यह खेल आज बच्चों के मानसिक विकास का महत्वपूर्ण साधन है।

उन्होंने युवाओं से मोबाइल का कम उपयोग करने और मानसिक विकास के लिए शतरंज जैसे खेलों को अपनाने की अपील की।

सभा का संचालन विकास पदाधिकारी मोहम्मद शाहिद इकबाल ने किया।

इस कार्यक्रम में डाक निरीक्षक  पंकज कुमार, संतोष कुमार उरांव, कमलेश प्रसाद साह, आशीष भारद्वाज और इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक के वरीय प्रबंधक  रत्नेश कुमार ने भी अपने विचार रखे।