प्रधानमंत्री आवास योजना और मनरेगा सहित कई विकास योजनाओं की हुई समीक्षा

271

मोतिहारी, 24 मार्च 2025: रजनीश रवि  डॉ. राजेंद्र प्रसाद सभा भवन, मोतिहारी में जिलाधिकारी, पूर्वी चंपारण की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में उप विकास आयुक्त, जिला पंचायत राज पदाधिकारी, निदेशक (लेखा, प्रशासन एवं स्वनियोजन), निदेशक (एनईपी), जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (मनरेगा) समेत अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक के प्रमुख बिंदु:

1️⃣ प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण):

अनुसूचित जाति/जनजाति वर्ग की भागीदारी जिले में मात्र 19.08% पाई गई, जो औसत से कम है।

16 प्रखंडों में यह संख्या और भी कम होने पर खेद व्यक्त किया गया।

सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को महादलित बस्तियों में विशेष सर्वेक्षण कराकर यह प्रतिशत बढ़ाने का निर्देश दिया गया।

वित्तीय वर्ष 2024-25 के लाभार्थियों को जल्द से जल्द द्वितीय एवं तृतीय किस्त की राशि देने का भी निर्देश दिया गया।

2️⃣ मनरेगा:

खेल मैदान निर्माण के लिए अंचल स्तर पर लंबित अनापत्ति प्रमाण-पत्र (NOC) को एक सप्ताह के भीतर जारी करने का आदेश दिया गया।

3️⃣ लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान एवं पंचायत सरकार भवन:

इन योजनाओं के लिए भी लंबित अनापत्ति प्रमाण-पत्र जल्द जारी करने के निर्देश दिए गए।

4️⃣ ग्रामीण क्षेत्रों में अनावश्यक विवाद:

अनापत्ति प्रमाण-पत्र मिलने के बावजूद कुछ जगहों पर ग्रामीणों द्वारा विवाद खड़ा किया जा रहा है, जिससे योजनाएँ बाधित हो रही हैं।

संबंधित अंचल अधिकारियों को अनुमंडल पदाधिकारी से समन्वय कर समस्या का समाधान करने का निर्देश दिया गया।

5️⃣ सोलर स्ट्रीट लाइट:

सभी ग्राम पंचायतों में तीनों चरणों में सोलर स्ट्रीट लाइट अधिष्ठापन का कार्य जल्द पूरा करने का निर्देश।

समय पर भुगतान सुनिश्चित करने के लिए प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया।

समन्वय और निगरानी के कड़े निर्देश

सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी, पंचायती राज पदाधिकारी और कार्यक्रम पदाधिकारियों को आपसी समन्वय से कार्य पूरा करने का आदेश दिया गया। साथ ही, सभी अनुमंडल पदाधिकारियों को साप्ताहिक समीक्षा बैठक कर योजनाओं में शत-प्रतिशत उपलब्धि सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।

रिपोर्ट:- रिपब्लिक 7 भारत, ब्यूरो रजनीश रवि