पूर्वी चंपारण जिले के ऐतिहासिक बौद्ध स्तूप केसरिया के निकट 20, 21 एवं 22 फरवरी को आयोजित होने वाले केसरिया महोत्सव की तैयारियों का आज पुनः निरीक्षण किया गया। माननीय विधायक केसरिया शालिनी मिश्रा एवं जिलाधिकारी सौरव जोरवाल ने महोत्सव स्थल का दौरा कर विभिन्न व्यवस्थाओं की समीक्षा की।महोत्सव की तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा जिला प्रशासन
जिलाधिकारी ने मुख्य पंडाल, मंच, विशिष्ट अतिथियों एवं दर्शकों की बैठक व्यवस्था, प्रवेश और निकास मार्ग सहित अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं की समीक्षा अधिकारियों के साथ की। इस दौरान महोत्सव के नोडल अधिकारी अनुमंडल पदाधिकारी चकिया सुश्री शिवानी ने सभी व्यवस्थाओं की विस्तृत जानकारी दी और आश्वस्त किया कि आज ही सभी तैयारियों को अंतिम रूप देकर ट्रायल रन पूरा कर लिया जाएगा।
सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था के कड़े इंतजाम
महोत्सव में कलाकारों के आवास, आवागमन और सुरक्षा के विषय में जिलाधिकारी ने विशेष निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कलाकारों के मुख्य मंच तक पहुंचने के दौरान विधि व्यवस्था बनाए रखने हेतु दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति सुनिश्चित की जाए।
अनुमंडल पदाधिकारी ने जानकारी दी कि कार्यक्रम स्थल के आस-पास 63 स्थानों पर मजिस्ट्रेट एवं पुलिस बल की तैनाती की जा रही है, जिसमें 50 से अधिक पुलिसकर्मी कार्यक्रम स्थल पर मुस्तैद रहेंगे। कुछ पुलिस कर्मी सादे लिबास में भी रहेंगे। साथ ही, संग्रामपुर एवं कल्याणपुर प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारियों को भी सुरक्षा व्यवस्था के लिए तैनात किया गया है।
कैफेटेरिया एवं प्रदर्शनी स्टॉल का भी निरीक्षण
जिलाधिकारी ने कार्यक्रम स्थल के पास स्थित कैफेटेरिया का भ्रमण कर कलाकारों के लिए की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया। साथ ही, महोत्सव में आने वाले नागरिकों को सरकारी योजनाओं की जानकारी देने हेतु बनाए जा रहे प्रदर्शनी स्टॉल का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
केसरिया महोत्सव का विस्तृत कार्यक्रम
20 फरवरी: महोत्सव का शुभारंभ
4:20 बजे: बौद्ध स्तुति के साथ महोत्सव का शुभारंभ
शंख वादन: डॉ. विपिन कुमार मिश्रा
स्मारिका विमोचन: माननीय मुख्य अतिथि
बिहार गौरव गान एवं लेजर शो
6:30 बजे: शास्त्रीय नृत्य प्रस्तुति – प्रिया वेंकटरमन
7:00 बजे: प्रसिद्ध लोक गायिका मैथिली ठाकुर की प्रस्तुति
21 फरवरी: सांस्कृतिक एवं बौद्धिक आयोजन
10:00 बजे: स्कूली बच्चों द्वारा रंगोली, पेंटिंग, वाद-विवाद एवं अन्य प्रतियोगिताएं
1:00 बजे: बौद्ध धर्म पर विशेष परिचर्चा
2:30 बजे: सड़क सुरक्षा पर परिचर्चा
7:00 बजे: राष्ट्रीय कवि सम्मेलन, जिसमें तिष्या श्री, अरुण जैमिनी, दिनेश बावरा, नीलोत्पल भृणाल एवं संजीव मुकेश अपनी कविताएं प्रस्तुत करेंगे
22 फरवरी: महोत्सव का समापन समारोह
10:00 बजे: चिकित्सा शिविर
2:00 बजे: स्थानीय कलाकारों की प्रस्तुति
3:30 बजे: कत्थक नृत्य
4:00 बजे: सूफी संगीत प्रस्तुति – अभिनव आकाश
5:00 बजे: मुशायरा कार्यक्रम
6:00 बजे: आरजू मिश्रा की प्रस्तुति
7:00 बजे: बॉलीवुड पार्श्व गायिका आकांक्षा शर्मा एवं उनकी टीम की विशेष प्रस्तुति
जिला प्रशासन की अपील
जिला प्रशासन पूर्वी चंपारण के नागरिकों से अपील करता है कि वे बड़ी संख्या में महोत्सव में भाग लें। न केवल संगीत और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद लें, बल्कि सरकारी योजनाओं एवं विभिन्न जागरूकता अभियानों की जानकारी भी प्राप्त करें।
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now |