कोहरे का कहर मोतिहारी में दिखेने को मिला, एक- एक कर टकराई तीन गाड़िया

228

मोतिहारी के छतौनी थाना क्षेत्र में सरकारी बस स्टैंड के पास घने कोहरे के कारण चार वाहनों के बीच एक दुर्घटना हुई। इसमें एक वैगनआर कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, लेकिन कार में सवार लोग सुरक्षित हैं। बताया जा रहा है कि एक बस के पीछे कार चल रही थी, तभी पीछे से आ रहे अनियंत्रित ट्रक ने बस को टक्कर मार दी। इसके बाद ट्रक ने कार को भी टक्कर मार दी।

इसी दौरान पीछे से आ रही एक पिकअप वाहन ने कार से टकरा लिया। घटना के बाद पिकअप चालक मौके से वाहन लेकर भाग गया, जबकि ट्रक को स्थानीय लोगों ने घेर लिया। हालांकि, ट्रक चालक घने कोहरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा। सूचना मिलते ही छतौनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक और कार को अपने कब्जे में ले लिया।