मोतिहारी महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने दूसरे दीक्षांत समारोह में भाग लिया। उन्होंने दीप प्रज्वलित करके समारोह का उद्घाटन किया। इसके बाद उन्होंने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। समारोह में शामिल होने पहुंचे मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथि का कुलपति संजय श्रीवास्तव ने अंग वस्त्र, भगवान हनुमान की मूर्ति और बापू के स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया। इसके बाद उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने छात्र-छात्राओं को गोल्ड मेडल देकर सम्मानित किया।
मोतिहारी का देश में प्रमुख स्थान हैं
अर्थव्यवस्था के मामले में भारत ने उन देशों को पीछे छोड़ दिया है, जो हम पर राज करते थे। यह बहुत बड़ी छलांग है। गांधी जी का सपना था कि भ्रष्टाचार खत्म हो। एक जमाना था, जब बिना बिचौलियों के कोई काम नहीं होता था। आज सब गायब हो गए है।उन्होंने कहा कि विकसित भारत सपना नहीं हमारा लक्ष्य है। वहीं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तारीफ करते हुए कहा कि सीएम ने राज्य में बदलाव लाने का काम किया है। एक पेड़ मां के नाम अभियान की भी तारीफ की। छात्रों से कहा कि पढ़ाई सब दिन जारी रहे। इसके लिए अपनी कमाई का कुछ हिस्सा विश्वविद्यालय को देते रहे।
राजपाल ने विकसित भारत को सफल बनाने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भी धन्यवाद दिया
राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि ज्ञान अर्जन एक सतत प्रक्रिया है। आप अपनी आय का एक हिस्सा विश्वविद्यालय को दान करें। सांसद और पूर्व केंद्रीय कृषि मंत्री राधामोहन सिंह ने विश्वविद्यालय की स्थापना के संबंध में कहा कि सभी राजनीतिक दलों के अलावा स्थानीय लोगों ने भी इसमें योगदान दिया है। उन्होंने केंद्रीय विश्वविद्यालय के लिए मोतिहारी का चयन करने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का भी आभार व्यक्त किया।










