जीवन इंटरनेशनल स्कूल ने स्वर्ण पदक विजेता केशर राज के सम्मान में एक आकर्षक गीत संगीत की प्रस्तुति की
मोतिहारी जीवन इंटरनेशनल स्कूल के प्रांगण में स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के तहत जम्मू कश्मीर में 12 से 16 नवंबर तक आयोजित अंडर 14 राष्ट्रीय तलवारबाजी विद्यालय खेल प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक विजेता केशर राज के सम्मान में कार्यक्रम का आयोजन हुआ।
कार्यक्रम में विद्यालय के बच्चो ने सम्मोहक गीत संगीत की प्रस्तुति कर सबका मन मोह लिया। कार्यक्रम की शुरुआत विशिष्ट अतिथियों के स्वागत एवं स्वागत गान से हुई। पहली बार जिले से राष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण पदक विजेता केशर को विद्यालय प्रबंधन ने शॉल ओढ़ाकर एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया साथ ही साथ उन्हें 5100 रुपया नगद पुरस्कार देने की घोषणा की गई। बताते चले कि केशर की मां जीवन पब्लिक स्कूल में शिक्षिका है और उन्होंने अपने बच्चे के इस प्रतिभा को निखारने के लिए सभी प्रयास किया है। केशर की मां कुमारी रानी को भी शॉल देकर सम्मानित किया गया।








