टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत हुईं मेगा कैंप का आयोजन

219

मोतिहारी सदर प्रखंड के गोढवा में टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत आयोजित मेगा कैंप में टीबी रोगियों की पहचान के लिए विशेष जांच शिविर लगाया गया, जिसमें ब्लड शुगर, बीपी और बलगम की जांच के साथ-साथ 150 मरीजों का निशुल्क एक्सरे भी किया गया। इस दौरान अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ श्रवण कुमार पासवान ने जनप्रतिनिधियों के सहयोग पर जोर दिया।

टीबी को रोकने में जन-जागरूकता महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। एसीएमओ डॉ श्रवण कुमार पासवान ने बताया कि जिले के सभी स्वास्थ्य संस्थानों में टीबी की जाँच व दवाएँ निःशुल्क उपलब्ध हैं। यदि किसी व्यक्ति को दो हफ्ते से अधिक बलगम वाली खांसी, बुखार और कमजोरी हो तो जाँच कराना अनिवार्य है।

मरीजों को न केवल चिकित्सा सुविधाएँ मिलती हैं, बल्कि उन्हें विशेष पोषण योजना के तहत आर्थिक सहायता भी प्रदान की जाती है। गोढवा के मुखिया राजू बैठा ने कहा कि परिवार नियोजन शिविर में महिलाओं की स्वास्थ्य जाँच हुई और इसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया।

टीबी से बचाव के उपाय

डॉ श्रवण कुमार पासवान ने जोर देकर कहा कि टीबी से बचाव के लिए सावधानी और स्वच्छता बहुत महत्वपूर्ण है। टीबी के लक्षणों को दिखने पर बलगम जांच और एक्स-रे कराना आवश्यक है। चिकित्सक की पुष्टि के बाद सावधानी बरतें और घर में स्वच्छता रखें। टीबी मरीजों को मुंह पर रुमाल लगाकर चलना चाहिए। जिला स्तर पर नि:शुल्क दवाएं उपलब्ध हैं।

इलाज के दौरान दवा का सेवन न छोड़ें और स्वस्थ आहार लें, एक्सरसाइज और योग करें।कैंप में अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डा.श्रवण कुमार पासवान, डा खालिद अनवर, नेहा कुमारी सीएचओ रौशनी प्रिया,एसटीएस, लैब टेक्निशियन, मोनिका कुमारी काउंसलर, कुमारी आशा वीणा त्रिवेदी, एएनएम संध्या कुमारी प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक, नीलिमा कुमारी आशा फेसिलेटर, आदित्य राज सी3 सारिका, शंकर दास सरपंच, जगरनाथ प्रसाद समिति डा तबरेज, वर्ल्ड विजन के अमित कुमार पाठक एवं अन्य लोग उपस्थित थें।