चेंबर और कॉमर्स की 25वीं कार्यकारी बोर्ड की बैठक आयोजित की गई

235

मोतिहारी चैंबर ऑफ़ कॉमर्स की 25वीं कार्यकारिणी परिषद की दसवीं बैठक अध्यक्ष राजीव विजडम की अध्यक्षता में होटल विजडम के सभागार में सम्पन्न हुई।

सभा की शुरुआत में, महासचिव सुनील कुमार  ने पिछली बैठक की कार्यवाही और गतिविधियों की रिपोर्ट प्रस्तुत की। इसके अलावा, कोषाध्यक्ष तारकेश्वर नाथ केडिया ने आय-व्यय की विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की। विशिष्ट आमंत्रित सदस्यों नारायण सीकारिया, प्रमोद लोहिया, सीए आर्यन राज, निशा प्रकाश और रिद्धिमा का तालियों के साथ अभिनंदन किया गया और उनका औपचारिक परिचय दिया गया।   यह चैंबर के 26 वर्षों के इतिहास में पहली बार है कि महिला उद्यमी रिद्धिमा को सदस्य के रूप में शामिल किया गया।

चैंबर के द्वारा आयोजित रोजगार मेले में उपस्थित सदस्यों के साथ चर्चा की गई, जिसमें आगामी वर्ष के चैंबर चुनाव की तिथि निर्धारित की गई, जो पुलिस-व्यवसायी संवाद के दिन 10 नवंबर को सम्पन्न होगी। इसके अलावा, 22 दिसंबर को परिवार मिलन, और 5 जनवरी को नववर्ष की उमंग कार्यक्रम आयोजित करने की रूपरेखा तैयार की गई।

बैठक में मनीष कुमार (संयोजक), अनुपम कुमार (पूर्व अध्यक्ष), सुधीर अग्रवाल, रवि कृष्ण लोहिया, हेमन्त कुमार (उपाध्यक्ष), आलोक कुमार (सह सचिव), श्याम कुमार, डाॅक्टर खुर्शीद, अभिषेक लोहिया, विक्रान्त जी (कार्यकारिणी सदस्य) उपस्थित थे। सत्यव्रत जायसवाल ने सभा का धन्यवाद ज्ञापन किया और राष्ट्रगान के साथ सभा का समापन किया गया। आलोक कुमार, मीडिया प्रभारी सह सचिव ने यह जानकारी साझा की।