मनीष कुमार सिंह ने दुर्गा सेना का विधिवत उद्घाटन किया

255

मोतिहारी नरसिंह बाबा मंदिर के मठाधीश मुरारी पाण्डे, महिला थाना इंस्पेक्टर रूबी कुमारी, एसटीएफ थाना के एएसआई दीपक कुमार, एसआर हॉस्पिटल के डॉक्टर सोनी सिंह, खेल संघ के भीष्म पितामह दीपक कश्यप, ग्रेपलिंग कुश्ती के जिला अध्यक्ष विनोद कुमार जायसवाल और वुशू जिला सचिव मंजय कुमार ने दुर्गा सेना का उद्घाटन किया। यह सेना 14 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को आत्मरक्षा के लिए लाठी चलाने, तलवार चलाने और अन्य तकनीकों में लड़कियों को प्रशिक्षित करेगी।

रजिस्ट्रेशन के बाद, लोगों को आत्म-सुरक्षा के लिए नि:शुल्क प्रशिक्षण मिलेगा, जिससे हमारा समाज सशक्तिकरण, संस्कृति संरक्षण, और बेटियों को डांडिया की जगह डंडा और तलवार चलाना सिखाकर उन्हें सशक्त बनाने में मदद मिलेगी, जिससे समाज में छेड़छाड़ और अत्याचार की घटनाएं नहीं होंगी।

दुर्गा सेना देश के विभिन्न हिस्सों में अत्याचारों के विरुद्ध संघर्ष करेगी, जिसमें सामाजिक संस्थाएं और क्लब सहभागिता करेंगी। माता-पिता अपनी बेटियों को लेकर इसमें भाग लें और शैक्षिक संस्थान भी इस प्रकार की साप्ताहिक कक्षाएं आयोजित करें। माता-पिता अपनी पुत्रियों को पारिवारिक मूल्यों, शिक्षा और कंप्यूटर ज्ञान से जोड़कर उन्हें आत्मनिर्भर और सफल जीवन के लिए तैयार करें।

आपके द्वारा बेटियों को समझाने की निरंतर कोशिश एक दिन सफलता का प्रतीक बनकर उभरेगी। लड़कों के साथ-साथ लड़कियों की प्रगति से ही समाज और भारत विकसित राष्ट्र की ओर बढ़ेगा। इसकी जानकारी दुर्गा सेना के अध्यक्ष मनीष कुमार सिंह ने प्रदान की।