मोतिहारी प्रशासन के द्वारा पुजा पंडालो का निरीक्षण किया गया

109

मोतिहारी शहर के विभिन्न पूजा पंडालों का निरीक्षण जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, नगर आयुक्त, और अनुमंडल पदाधिकारी सदर द्वारा किया गया, जहां उन्होंने पूजा समिति के अध्यक्ष/सचिव से व्यवस्थाओं की जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।

 

जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने चकिया और पिपरा में पूजा पंडालों का निरीक्षण किया, जिसमें उन्होंने स्थानीय अधिकारियों के साथ मिलकर पूजा समिति के सदस्यों को आवश्यक निर्देश दिए। इन निर्देशों में सीसीटीवी कैमरे लगाने, अलग-अलग प्रवेश और निकास द्वार बनाने और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाने पर जोर दिया गया।