210

पूर्वी चंपारण के जिलाधिकारी द्वारा दिए गए निर्देशों के परिप्रेक्ष्य में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत दस दिवसीय अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस कार्यक्रम सभी परियोजना के बालिका विद्यालयों में संचालित किया जा रहा है

इस पहल के अंतर्गत रंगोली, चित्रकला, साइकिल रैली सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन हो रहा है। इन प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाली बेटियों को प्रोत्साहन स्वरूप पुरस्कार दिए जाएंगे। लिंग भेदभाव को समाप्त करने के लिए जिले भर में 2 से 9 अक्टूबर तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।