वरिष्ठ नागरिकों को अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर सम्मानित किया गया

221

मोतिहारी के सभी बुनियाद केंद्रों और प्रखंड कार्यालयों में अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर वरिष्ठ नागरिकों के प्रति सम्मान और देखभाल की प्रतिज्ञा ली गई। इस अवसर पर वृद्धजनों के अनुभवों को साझा करने और सामुदायिक सहभागिता कार्यक्रम आयोजित किए गए। उज्वल दृष्टि योजना के तहत वरिष्ठ नागरिकों को आंख जांच कर आवश्यक चश्मा प्रदान किया गया। साथ ही, उन्हें विभिन्न सरकारी योजनाओं और सुविधाओं के बारे में जानकारी दी गई।

वरिष्ठ नागरिकों ने दीप प्रज्वलित कर नई उम्मीदों का मार्ग प्रशस्त किया। स्वच्छता ही सेवा कैंपेन के अंतर्गत सभी वरिष्ठजनों को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई। अंत में, शॉल भेंट कर वरिष्ठ नागरिकों की दीर्घायु की कामना की गई।

उक्त अवसर पर सभी प्रबंधक, बुनियाद केन्द्र, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा/ दिव्यांगजन सशक्तिकरण एवं बाल संरक्षण इकाई के साथ अन्य जिलास्तरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।