किसान सुराज दल ने किसानों के कल्याण के लिए एक सम्मेलन को संबोधित किया

201

मोतिहारी नगर भवन में नवीन पंजीकृत पार्टी किसान सुराज दल द्वारा आयोजित सम्मेलन की अध्यक्षता विजय कुमार पांडेय ने की, जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष हरिदयाल सिंह कुशवाहा ने कहा कि किसानों की स्थिति दिन-प्रतिदिन खराब होती जा रही है और कोई भी सरकार किसान हित में कार्य नहीं कर रही है।

पार्टी किसानों के मुद्दों के समाधान के लिए एक व्यापक अभियान शुरू करने वाली है। बेतिया राज की भूमि जो किसानों ने राज से खरीदी थी, को सरकार जब्त करने की कोशिश कर रही है। प्रशासन द्वारा भूमि सर्वेक्षण प्रक्रिया में किसानों का शोषण किया जा रहा है। पार्टी एमएसपी गारंटी अधिनियम को लागू कराने के लिए एक बड़ा जन आंदोलन आयोजित करेगी। सरकारी मंडी अब अस्तित्व में नहीं हैं

जल्द ही पार्टी किसानों के कल्याण के लिए एक बड़ा फैसला लेगी और उनकी समस्याओं के लिए एक व्यापक आंदोलन चलाएगी। पार्टी अपने संगठन को पूरे बिहार में मजबूत बनाएगी। 2025 के विधानसभा चुनाव में पार्टी सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी। पार्टी का नारा है – मांगे बिहार किसान सरकार

बैठक को विजय कुमार पांडेय,नरेंद्र कुमार पारस, लालबाबू कुशवाहा, लालबहादुर प्रसाद, तेजनारायण कुशवाहा,चंदेश्वर सिंह मुनि,नगीना राय, कन्हैया TV,मुन्ना कुमार राजन,संजय यादव, विजय साहेब,रामायण सिंह,कुमार केश्वम,सुरेंद्र प्रसाद,विक्रमा बैठा आदि ने संबोधित किया