Smart meter के खिलाफ congress ने किया आंदोलन गपु राय बोले महा लुट योजना

183
CONGRESS PROTEST AGAINST SMART METER: बिहार में स्मार्ट मीटर को लेकर सियासत तेज होती जा रही है. आरजेडी के बाद अब कांग्रेस ने भी स्मार्ट मीटर के खिलाफ आंदोलन का एलान किया है. साथ ही ये वादा भी किया है कि अगर बिहार में महागठबंधन की सरकार बनती है तो 200 यूनिट बिजली फ्री दी जाएगी. पढ़िये पूरी खबर

बिहार में लगाए जा रहे स्मार्ट मीटर के खिलाफ अब कांग्रेस ने भी मोर्चा खोल दिया है। सोमवार को मोतिहारी जिला कांग्रेस कमिटी ने चरखा पार्क से बंजरिया पंडाल तक पदयात्रा करते हुए प्री पेड़ स्मार्ट मीटर का विरोध किया साथ ही जिला कार्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन मे बिहार कांग्रेस कमिटी ने मधुरेंद्र सिंह को जिला में भेजा उन्होंने कहा स्मार्ट मीटर योजना के खिलाफ पूरे राज्य में आंदोलन करने का ऐलान किया है। राज्य में बिजली के प्रीपेड स्मार्ट मीटर को लेकर प्रदेश कांग्रेस पूरे राज्य में व्यापक जन आंदोलन चलायेगी। उन्होंने कहा कि स्मार्ट बिजली मीटर योजना पीएम मोदी और सीएम नीतीश कुमार की संयुक्त महालूट योजना है। बिहार जैसे गरीब और पिछड़े राज्य में प्रीपेड स्मार्ट मीटर लगाया जाना बिहार की जनता पर बहुत बड़ा अत्याचार है। इसे कांग्रेस पार्टी कभी बर्दाश्त नहीं करेगी।

कांग्रेस जिला अद्ययक्क्ष शशि भूषण राय उर्फ गपु राय ने कहा कि अडानी के खजाने को भरने के लिए बिहार में प्रीपेड स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं। यह योजना तुरंत बंद होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि देश में बिजली कंपनियों को कोयला सप्लाइ का काम अडानी की कंपनियां करती हैं। इस कारण बिजली बेहद महंगी हो गयी है। अब अडानी के विशेषज्ञों ने स्मार्ट बिजली प्रीपेड मीटर का सुझाव दिया, इसमें तकनीकी बिलिंग के माध्यम से महालूट की योजना को अंजाम दिया जा रहा है