मोतीहारी के मुख्य डाकघर में हिंदी पखवाड़े के अवसर पर आयोजित समारोह में बदलते परिवेश में डाक विभाग की भूमिका पर निबंध प्रतियोगिता और महात्मा गांधी की चम्पारण यात्रा पर व्याख्यान दिया गया, जिसकी अध्यक्षता डॉ. आशुतोष आदित्य ने की। मुख्य अतिथि डॉ. अरुण कुमार ने गांधी की चम्पारण यात्रा पर विस्तृत विचार-विमर्श किया। इस अवसर पर सहायक डाक अधीक्षक पंकज कुमार पंकज और वरीय प्रबंधक रत्नेश कुमार उपस्थित रहे और विजेताओं को सम्मानित किया गया।
पुरस्कृत होने वाले कर्मचारियों का नाम:-
मो. शाहिद एकबाल, विकास पदाधिकारी, संजीव कुमार ओझा, अन्वेषक शाखा, प्रियभूषण कुमार, स्टाफ शाखा, विजय प्रसाद, पोस्टमास्टर मोतिहारी प्रधान डाकघर, अजय कुमार दूबे, उप डाकपाल, मोतीहारी कॉलेज उप डाकघर, अमिताभ कुमार सिंह डिप्टी पोस्ट मास्टर, मुकेश कुमार, डाक सहायक, प्रेमचंद, डाक सहायक, रंजीत मिश्रा,अरविंद कुमार, डाकिया आदि










