जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल के निर्देश पर पूर्वी चंपारण जिले के 63 पंचायतों में से प्रत्येक में दो-दो आंगनबाड़ी केंद्रों का औचक निरीक्षण अपर समाहर्ता, अनुमंडल पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी और अंचल अधिकारियों द्वारा किया गया। 
आंगनबाड़ी केंद्र के निरीक्षण के बाद, पदाधिकारियों से केंद्र की भौतिक स्थिति, संसाधनों की उपलब्धता, टीएचआर वितरण की स्थिति, बच्चों में टीकाकरण, आवश्यक पंजियों की स्थिति, पिछले भ्रमण का विवरण और महिला पर्यवेक्षिका द्वारा केंद्र के भ्रमण की स्थिति से संबंधित विवरण मांगा गया जिलाधिकारी द्वारा पदाधिकारी से आंगनबाड़ी केंद्र की स्थिति रिपोर्ट मांगी गई है, जिसमें केंद्र की भौतिक स्थिति, सेविका-सहायिका की उपस्थिति, भवन का प्रकार, शौचालय और बिजली की उपलब्धता शामिल है। इसके अलावा, केंद्र पर संसाधनों की उपलब्धता जैसे वजन मशीन, प्री स्कूल किट्स, मेडिसिन किट्स, आईईसी सामग्री, खाना बनाने और परोसने के लिए बर्तन, पेयजल, खाना मेनू और बच्चों की उपस्थिति की जानकारी मांगी गई है।










