राजविधा केंद्र के तत्वाधान में अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस मनाया गया

287

मोतिहारी के नगर भवन में अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस कार्यक्रम हुआ, जिसका उद्घाटन मोतिहारी नगर निगम की महापौर प्रीति कुमारी, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष चन्द्रशेखर गुप्ता, और जिला समन्वयक अशोक भगत ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया।

महापौर प्रीति कुमारी ने कहा कि विश्व में अशांति, युद्ध और नफरत के वातावरण के कारण लोगों के जीवन असंतुलित हो गए हैं। इसलिए, लोगों के जीवन में शांति के लिए समय निकालना चाहिए। हम अंतरराष्ट्रीय शांति दूत प्रेम रावत के विश्वभर में हो रहे कार्यक्रम को सुनने के लिए एकत्रित हुए हैं।