भूमि सुधार मंत्री दिलीप जायसवाल ने बिहार के जमीन मालिकों को दि बहुत बड़ी राहत

358

पूर्णिया में पत्रकारों के साथ बातचीत में बिहार के राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री दिलीप जायसवाल ने कहा कि जमीन मालिकों को अपने जमीन के कागजात तैयार करने के लिए तीन महीने की मोहलत दी जाएगी। उन्होंने बताया कि आम लोगों की शिकायतों के बाद यह निर्णय लिया गया और जमीन सर्वे किया जाएगा।

मंत्री दिलीप जायसवाल ने घोषणा की कि बिहार में 20 अगस्त से जमीन सर्वेक्षण कार्य चल रहा है, लेकिन कागजात संबंधी मुद्दों के कारण लोगों को परेशानी हो रही है, इसलिए हमने तय किया है कि कागजात प्राप्त करने के लिए तीन महीने की समय सीमा दी जाएगी. उन्होंने कहा कि इस संबंध में विभाग द्वारा जल्द ही एक पत्र जारी किया जाएगा.

हमें यह एहसास हुआ कि जनता को दस्तावेज़ ढूंढने में परेशानी हो रही है, इसलिए हमने निर्णय लिया है कि एक-दो दिन में एक पत्र जारी करेंगे जिसमें तीन महीने का अतिरिक्त समय दिया जाएगा दस्तावेज़ तैयार करने के लिए। इसके बाद सर्वेक्षण प्रक्रिया शुरू होगी। – दिलीप जायसवाल, मंत्री, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग

राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री ने कैथी लिपि के संबंध में कहा कि शीघ्र ही इसके लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया जाएगा, जिससे इसका गलत उपयोग रोका जा सके। उन्होंने थोड़े समय की मांग की है, जिसके पश्चात प्रशिक्षण आरंभ होगा। उन्होंने बताया कि इस हेतु बनारस सहित अन्य स्थानों से 100 से अधिक विशेषज्ञों को आमंत्रित किया गया है। सभी सर्वेक्षण कर्मियों को प्रशिक्षित किया जाएगा, ताकि कैथी लिपि में लिखित दस्तावेजों का विश्लेषण किया जा सके।