मोतिहारी एयर टेल पेमेंट बैंक से दो लाख रुपया लुट फरार हो गए अपराधी

271

मोतिहारी के चंदमारी रोड रास्ते के एअरटेल पैमेंट बैंक में करीब 6:30 लूट घटना हुई हैं जिसका सीसीटीवी फुटेज खगाला जा रहा है । दो मिनट के अंदर दो लाख रुपए लूटकर अपराधी फरार हो गए।

मोतिहारी उगम पांडे कॉलेज के पास,भारत पेट्रोल पंप के सामने एअरटेल पैमेंट बैंक में करीब 6:30 लूट घटना हुई हैं एक साथ दो अपराधी बैंक में घुसने के साथ ही  में आए  और दुकान्दार रतनाकर कुमार के उपर बंदुक तानी डर से दुकान मे रखे दो लाख रुपया  लेकर बड़े आराम से वहा से फरार हो गए, जाते वक्त अपराधियो ने दो फायरिंग कि पारुन्तु किसी के हताहत होने कि सुचना नही है

पूरी तैयारी में थे अपराधी

दोनों ने चेहरे पर मास्क लगाया था, उसके बाद दोनों ने काले रंग कि टोपी पहन कर चेहरे को छुपा रखा था इसके अलावा एक के हाथ में बंदूक था, बैंक में घुसने के साथ ही एकअपराधि ने दुकान्दार के कान के उपर बंदुक तानी

अब तक नहीं लगा पुलिस को कुछ भी हाथ

घटना के पाँच घंटा बीत जाने के बाद भी पुलिस के कुछ भी हाथ नहीं लगा है। घटना स्थल पर पहुँच एसपी स्वर्ण प्रभात ने दुकान्दार रतनाकर कुमार से घटना के बारे मे जानकारी ली

मोतिहारी एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि बैंक लूट में शामिल अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए एस आई टी टीम का गठन कर छापेमारी की जा रही है। जल्द ही खुलासा करते हुए घटना में शामिल अपराधियो को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।