दस लाख गर्भवती महिलाओं की होगी एचआईवी-सिफलिस जांच, नीतीश सरकार का फैसला

192

राज्य सरकार प्रदेश की सभी गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व (एंटीनेटल चेक-अप) जांच को और गति देगी। योजना के तहत अब गर्भवती महिलाओं की एचआईवी-सिफलिस जांच की तैयारी हो रही है। एचआईवी-सिफलिस जांच अस्पताल में अनिवार्य है।

जिलों में यह कार्य निर्बाध गति से चले इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने जिलों को 10 लाख से अधिक डयूल एचआईवी सिफलिस रैपिड डायग्नोस्टिक किट देने का निर्णय लिया है।राज्य स्वास्थ्य समिति से मिली जानकारी के अनुसार, वित्तीय वर्ष 2024-25 में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत इस किट को खरीदने के लिए 3.30 करोड़ रुपये का बजट अनुमोदित किया है। प्रति किट की कीमत करीब साढ़े 16 रुपये है।जिलों को गर्भवती महिलाओं की संख्या के आधार पर फिलहाल एक तिहाई किट आवंटित किए जाएंगे। जैसे-जैसे इसकी खरीद का काम आगे बढ़ेगा जिलों को नए सिरे से किट आपूर्ति की जाएगी।