मोतिहारी पहाड़पुर के भुतहा गांव की पिंकी हत्या हत्या के बाद फरार एक आरोपि को पुलिस ने रविवार करीब 2 बजे हरपुर राय से मृतका के पति साहेब कुमार दास को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी हत्या के बाद इधर उधर भागता रहता था !
बता दें कि रविवार को पुलिस ने 26 दिन पुराने हत्या कर आरोपी साहेब कुमार दास पिता सुदामा दास (31) को गिरफ्तार किया । हत्या में शामिल पाँच आरोपी फरार है।
सूत्रों से मिली जानकरी के अनुसार बताया कि 06 आरोपियों ने मिलकर 15 अगस्त को नया गांव भुतहा वार्ड संख्या 10 पिंकी की हत्या कर शव को छिपाने का प्रयास कर रहे थे
ऐसे पकड़ाया आरोपी
पहाड़पुर थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि हत्याकांड के फरार आरोपी की तलाश के लिए उनके घर, रिश्तेदारों के यहां पुलिस टीम छापेमारी कर रही थी। इसलिए आरोपी घर नहीं जाता था । इनके पास मोबाइल भी नहीं थे। एक मृतका का पति अपनी बहन के ससुराल हरपुर राय से गिरफ़्तार हुआ हैं










