बिहार के राज्य पाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर ने अरेराज सोमेश्वरनाथ मंदिर में टेका मत्था

998

बिहार के:राज्यपाल  विश्वनाथ आर्लेकर सोमवार को मोतिहारी पहुंंचे.मोतिहारी पहुँचने के बाद डीएम और एसपी के द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। और शाम उन्होंने अरेराज सोमेश्वर नाथ मंदिर में पहुँच दर्शन पूजन किया. राज्यपाल  ने सोमवार को सोमेश्वर नाथ मंदिर में पूजा-अर्चना कर समस्त प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि एवं खुशहाली के लिए प्रार्थना की, अरेराज मंदिर के महंत रविशंकर गिरी ने राज्यपाल को मोमेंटो, अंगवस्त्र और रुद्राक्ष कि माला देकर सम्मानित किया

कल मंगवालवार को महात्मा गॉंधी विश्व विद्यालय के दीक्षारम्भ कार्यकर्म मे मुख्य अतिथि के रूप में  बिहार के  राज्यपाल  विश्वनाथ आर्लेकर होंगे।

एमजीसीयू के चीफ प्रॉक्टर प्रो. प्रसून दत्त सिंह ने सर्वप्रथम बैठक में उपस्थित सभी शिक्षकों एवं अधिकारियों को कार्यक्रम की मिनट-टू-मिनट जानकारी दी। उन्होंने उपस्थितजनों को अनुशासन बनाए रखने के महत्व पर बल दिया और सभी को अनुशासन का पालन करने के निर्देश दिए।

पुलिस अधीक्षक  कांतेश मिश्रा ने स्पष्ट किया कि निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार किसी भी प्रकार की चूक होने पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने विश्वविद्यालय और प्रशासन के बीच संचार में किसी भी प्रकार की गलतफहमी से बचने की आवश्यकता पर जोर दिया। प्रशासन के अधिकारियों ने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रहेगी और किसी भी प्रकार की सुरक्षा चूक नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि कार्यक्रम के दौरान प्रथम चिकित्सा सुविधा, एंबुलेंस, और अग्निशमन दल की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।

इस अवसर पर जिलाधिकारी  सौरभ जोरवाल ने कहा कि कार्यक्रम के दौरान सभी लोग अपने निर्धारित पास साथ रहेंगे और मंच के निकट के लोगों के लिए भी पास रखनी होगी। उन्होंने जोर देकर कहा कि कार्यक्रम की पूर्णतया पूर्वाभ्यास की जाएगी, जिससे कोई भी छोटी से छोटी चूक न हो जाए। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि पिछली बार का कार्यक्रम मोतिहारी के लिए गौरव का विषय बना था और इस बार का कार्यक्रम भी बेहतर होगा।

विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. संजय श्रीवास्तव ने विश्वविद्यालय के शिक्षकों, अधिकारियों एवं कार्यक्रम में संलग्न लोगों को निर्देशित किया कि कार्यक्रम की सफलता के लिए पूरी मेहनत, ईमानदारी और संवेदनशीलता के साथ कार्य करें। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम विश्वविद्यालय और मोतिहारी के लिए गर्व का विषय है।

बैठक में कार्यक्रम के संयोजक प्रो. बृजेश पाण्डेय सहित एमजीसीयूबी के अधिकारी एवं विभिन्न समितियों के समन्वयक, शिक्षकगण, जिला प्रशासन के अधिकारी एवं पदाधिकारी गण, पुलिस बल के अधिकारी एवं नौजवान एवं वॉलेंटियर्स उपस्थित थे।