आर्य समाज मंदिर मोतीहारी में दूसरे दिन भी जारी रहा आर्य वीरों का प्रशिक्षण

331

मोतिहारी सार्वदेशिक ” आर्य वीर दल” बिहार प्रदेश के मार्गदर्शन में, चंपारण जिला आर्य सभा के तत्वावधान में, आर्य समाज मोतिहारी पूर्वी चंपारण के सौजन्य से आर्य वीर दल का प्रशिक्षण शिविर का दुसरा दिन सोमवार को आर्य समाज मंदिर, मोतिहारी के परिसर में सभी  आर्य वीरो ने अलग अलग प्रकार के क्रियाकलापों में भाग लेकर अपना उपस्थिति दर्ज कराया। मुख्य प्रशिक्षक रूपेंद्र नारायण आर्य ने बच्चों को शारीरिक प्रशिक्षण में बहुत प्रकार के क्रियाकलापों का अभ्यास कराया। इसमें सबसे महत्वपूर्ण योग, व्यायाम, प्राणायाम, आदि रहे। दैनिक सामान्य यज्ञ का भी आयोजन किया गया, जिसके पुरोहित आर्य समाज मोतिहारी के प्रधान –विनोद कुमार आर्य रहे। यज्ञ उपरांत विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई और साथ ही बच्चों के बौद्धिक विषय पर भी खास चर्चा की गई। तत्पश्चात बौद्धिक और आत्मिक प्रशिक्षण भी प्रदान किया गया।

तत्पश्चात झंडोतोलन का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ जिसमें सभी सम्मानित अतिथियों ने सम्मिलित रूप से भाग लिया।

इसमें चंपारण आर्य जिला सभा के प्रधान व संयोजक श्री महंथ प्रसाद आर्य, मंत्री विनोद कुमार आर्य ने बच्चों को उपदेशित किया।

स्थानीय आर्य समाज मंदिर मोतिहारी के प्रधान– श्री विनोद कुमार आर्य, मंत्री– डॉ. मनीषा प्रसाद आर्या, कोषाध्यक्ष– राजबल्लभ प्रसाद आर्य,

अंकेशक –राजकिशोर प्रसाद, चंपारण पुरोहित सभा के प्रधान –प. वीर शमशेर आर्य, मोतिहारी आर्य समाज मंदिर के पुरोहित– अवधेश आर्य, आर्य समाज मोतिहारी के मंदिर संचालक – सत्यनारायण ठाकुर आर्य, आर्य समाज मोतिहारी के कार्यकर्ता आनंद आर्य, अमर आर्य, प्रियांशु आर्य, पप्पू आर्य, व मीडिया प्रभारी –किसन कुमार आर्य,आदि लोग शामिल रहे। सत्र के दूसरे दिन भी महिला शक्तियों ने भी अपना योगदान दिया।

साथ ही बाहर से आए हुए अतिथियों ने भी अपना योगदान दिया जिसमें आर्य समाज नरकटियागंज के प्रधान व शिविर संचालक, – श्री रामेश्वर प्रसाद आर्य, भजनोपदेसक – नारायण दास आर्य, पूर्वी चंपारण , ग्राम गुलरिया, आदि सम्मानित अतिथियों के योगदान से सभी कार्य सुचारू रूप से नियमित समय पर हो रहे हैं, जो आर्य जगत के वर्तमान व भविष्य लिए एक अच्छा का संदेश है।