तुरकौलिया थाना क्षेत्र में महावीरी झण्डा शांतिपूर्ण तरीके से मनाने के उद्देश्य से गुरुवार को संध्या 4 बजे थानाध्यक्ष सुरेश कुमार यादव कि अध्यक्षता में शान्ति-समिति बैठक का आयोजन किया गया उक्त अवसर पर थानाक्षेत्र के सभी जनप्रतिनिधि,पूर्व जनप्रतिनिधि, समाजसेवी,गणमान्य व्यक्ति,मेला लाइसेंसधारक,डीजे संचालक,SI सुधीर कुमार,SI मन्दन कुमार,SI रवि रंजन कुमार,BDO प्रियंका कुमारी,CO सन्तोष कुमार,मीडिया के सभी साथी उपस्थित रहें! मिडीया को संबोधित करते हुए थानाध्यक्ष ने बताया इस पर्व में असमाजिक तत्वों पर पैनी नजर बनी रहेगी,समाजसेवी द्वारा भी महावीरी पूजा को शांति पूर्वक बनाने के उद्देश्य सहयोग कि अपील कि है










