बंजरिया प्रखंड के पीडीएस दुकानदारों के साथ अनुमंडल पदाधिकारी ने की बैठक

863

पूर्वी चंपारण समाहरणालय स्थित डॉ राजेंद्र प्रसाद भवन के सभागार में सदर अनुमंडल पदाधिकारी मोतिहारी  श्रेष्ठ अनुपम के द्वारा जिला के बंजरिया प्रखंड के सार्वजनिक वितरण प्रणाली के सभी दुकानदारों के साथ बैठक कर खाद्यान्न वितरण के संबंध में जरूरी निर्देश दिए गए। अनुमंडल पदाधिकारी ने बताया कि सचिव, खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग बिहार सरकार के द्वारा निर्देश प्राप्त है कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली के सभी लाभुकों का ई-केवाईसी अद्यतन किया जाए। किसी भी उपभोक्ता का ई केवाईसी छूटा नहीं होना चाहिए। इसके लिए भी सभी डीलरों को दिशा निर्देश दिया गया।
बैठक में उपस्थित सभी डीलरों से एक एक कर उनकी समस्याओं के बारे में भी जानकारी प्राप्त की गई।
अनुमंडल पदाधिकारी ने कहा कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली को पारदर्शी एवं बिल्कुल स्वच्छ बनाई जाए। सभी उपभोक्ताओं को ससमय खाद्यान्न का वितरण सुनिश्चित कराई जाए। उन्होंने कहा कि घटतौली की शिकायत नहीं मिलनी चाहिए। एसडीओ ने कहा की वे स्वयं क्षेत्र भ्रमण के दौरान पीडीएस लाभूकों से मिलकर फीडबैक प्राप्त करेंगे। कहीं से भी शिकायत मिलने पर नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।
अनुमंडल पदाधिकारी ने विक्रेताओं को आस्वस्थ भी किया कि किसी के प्रभाव या प्रलोभन में आने की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने कहा कि पीडीएस का कोई भी दुकानदार कभी भी अपनी समस्या लेकर मिल सकते हैं या बता सकते हैं।
एसडीओ के द्वारा सभी पीडीएस दुकानदारों को आयुष्मान कार्ड बनाने के दिए गए टास्क में हर संभव सहयोग करने और इस कार्य में तेजी लाकर निर्धारित लक्ष्य प्राप्त करने का निर्देश दिया गया।
बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी के साथ प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी, बंजरिया भी उपस्थित थे।