चैम्बर ऑफ कॉमर्स 09 अगस्त को मनायेगा व्यवसायी दिवस

219

मोतिहारी चैंबर ऑफ कॉमर्स अपने सभी सदस्यगण से अनुरोध करता है कि वे अपने व्यावसायिक स्थल को अच्छी तरह से सजाएँ और साफ-सफाई करें एवं अपने प्रतिष्ठान के फोटो को चैम्बर के व्हाट्सएप ग्रुप में अवश्य डालें ताकि सभी की मेहनत को सराहा जा सके और अच्छी सजावट वाले दुकान के फोटो को चैम्बर की वेबसाइट पर प्रदर्शित किया जा सके।

इसके अतिरिक्त, सबसे अच्छी सजावट वाले व्यावसायिक स्थल को टोकन ऑफ गिफ्ट से सम्मानित किया जाएगा। यह आयोजन हम सभी के व्यवसायिक स्थलों की सुंदरता और स्वच्छता को बढ़ावा देगा, उक्त बातें चैंबर के अध्यक्ष  राजीव विजडम ने बताया एक संक्षिप्त बैठक में जिसका आयोजन स्थानीय होटल विस्डम के सभागार में हुआ बैठक में संयोजक  मनीष कुमार महासचिव  सुनील कुमार श्रीवास्तव उपाध्यक्ष  अरविंद श्रॉफ  हेमन्त कुमार उपस्थित थे उक्त जानकारी चैंबर के संयुक्त सचिव सह मीडिया प्रभारी  आलोक कुमार ने बताया