मोतिहारी नगर पंचायत और प्रखंड क्षेत्र में सावन के पावन महीना में प्रतिदिन अलग-अलग गांव से कांवरियों का जत्था देवघर के लिए रवाना हो रहा है इसी दौरान पतौरा नगर पंचायत के से नवयुवक कांवरिया संघ के लोगो का जत्था शुक्रवार को देवघर के लिए रवाना हुआ।

कांवरियों का यह जत्था बस वार्ड पार्सद कि देखरेख में रवाना हुआ।इस दौरना उन्होंने बताया कि आंदर के सुल्तानपुर गांव से प्रत्येक वर्ष नवयुवक कांवरिया संघ का जत्था देवघर के लिए जाता है इस दौरान भगवान भोले शंकर पर जलाभिषेक करे पूजा अर्चना करते है। भगवान भोले को जल चढ़ाने के लिए निकला नवयुवको का जत्थ साथ ही बताया कि बाबा को जल चढ़ा देने के बाद एक अलग सी खुशी मिलती है। वही नवयुवक टीम में वार्ड पार्षद हीरालाल साह, चन्दन श्रीवास्तव, जितेन्द्र साह, रम्भू सोनी, मोतीलाल पटेल, मुनचुन पटेल, शम्भू सोनी,एवं अन्य लोग शामिल है।










