फायर ब्रिगेड टीम ने मॉक ड्रिल कर स्कूली बच्चों को सिखाए आग पर काबू पाने के गुर

164

एसआरएच कैंब्रिज वर्ल्ड स्कूल में मंगलवार को आपदा प्रबंधन कार्यक्रम के तहत मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। संचालक संजय सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन किया। अचानक आग लगने की घटना होने पर अग्निकांड से बचने व नुकसान रोकने के लिए अग्निशमन विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा स्कूली बच्चों को मॉक ड्रिल कर बच्चों को आग बुझाने के तरीकों को समझाया। कहा गया कि तरीके से प्रयास करने पर आग पर काबू पाया जा सकता है। अग्निशमन पदाधिकारी अरबिंद कुमार ने स्कूल के शिक्षकों, छात्र-छात्राओं और कर्मचारियों को अग्नि सुरक्षा व बचाव का व्यवहारिक प्रशिक्षण दिया। वहीं स्कूल के शैक्षणिक उत्प्रेरक सह मैनेजमेंट लीडर  ने इस प्रशिक्षण की आवश्यकता और महत्व के बारे में बताया। कहा कि इस प्रशिक्षण द्वारा विद्यालय के सभी छात्र व कर्मचारी अपनी सुरक्षा के साथ-साथ दूसरों की सुरक्षा के गुर सीखेंगे। अग्निशमन विभाग की टीम ने सभी प्रशिक्षुओं को एलपीजी गैस सिलेंडर से होने वाली दुर्घटना और उसके तात्कालिक नियंत्रण का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में स्कूल के शिक्षक, उप डायरेक्टर हिमांशु शेखर, आईटी प्रबंधक संतोष राउत, अभय सिंह, अलोक वर्मा, चंदा कुमारी, रौशन कुमार, नवीन कुमार सहित बड़ी संख्या में बच्चें भी उपस्थिति रहे