वृद्धाश्रम के संचालन हेतु बरियारपुर में स्थित ग्राम पंचायत सरकार भवन को परिवर्तित कर वृद्धाश्रम बनाया जा रहा हैं

344

मोतिहारी नगर निगमक्षेत्र में वृद्धाश्रम के संचालन हेतु बरियारपुर में स्थित ग्राम पंचायत सरकार भवन को परिवर्तित कर वृद्धाश्रम का संचालन कराने हेतु पंचायत सरकार भवन का जीर्णोद्धार एवं रंगरोगन कार्य कराया जा रहा है।

इस प्रस्तावित योजना के तहत सभी वृद्धाश्रम बुजुर्गो की जरूरत और स्वास्थ्य सुविधाओं से लैस होंगे। इस भवन में बुजुर्गों की जरूरतों के अनुसार एक भवन में मिलने वाली सभी सुविधाओं का ध्यान रखा गया है।

नगर आयुक्त  सुमन सौरभ यादव  के साथ निरीक्षण के दौरान वहां उपस्थित अधिकारियों को ओल्ड एज होम में शेष बचे कार्य को शीघ्र पूरा कराने के निर्देश दिए गए। वृद्ध लोगों के लिए आवास, स्वास्थ्य सेवाएं और सामाजिक सहायता प्रदान करने का प्रयास किया जायेगा। उद्घाटन के पश्चात यहां बुजुर्ग लोग अपनी आयु के अनुसार सुरक्षित और सुखी रह सकेंगे और अपने साथियों के साथ समय बिता सकेंगे।