भारतीय डाक का नया प्रतीक चिह्न

319

मोतिहारी कूरियर कंपनियों से कड़ी स्पर्धा का सामना कर रहा भारतीय डाक विभाग कामकाज को बेहतर बनाने के साथ-साथ अब अपने रूप रंग को भी निखारने में लगा है।

इसी क्रम में मंगलवार को भारतीय डाक का वर्षों पुराना प्रतीक चिन्ह भी बदल दिया गया। नए प्रतीक चिन्ह में लाल रंग की पृष्ठभूमि में पीले रंग के पंख दर्शाए गए हैं।

डाक सेवा जन सेवा के अपने बदलते हुए नए प्रतीक चिन्ह के साथ आम लोगों तक पहुंच बनाने के उद्देश्य से डाक चौपाल का आयोजन किया जा रहा है ।इसका आयोजन 15 जुलाई से शुरू है और यह 30 सितंबर तक होगा।

चंपारण डाक प्रमंडल मोतिहारी के डाक अधीक्षक डॉ आशुतोष आदित्य द्वारा यह बताया गया कि इसका उद्देश्य आवश्यक सरकारी और नागरिक केंद्रित सेवाओं को सीधे ग्रामीण क्षेत्रों में लाना है जिससे पहुंचे और सुविधा में सुधार होगा। डाक चौपाल ग्रामीणों और सरकारी कार्यों के बीच महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में कार्य करेंगे जिससे दूरी और पहुंच जैसी बाधाएं कम होंगी।
चंपारण डाक प्रमंडल द्वारा मोतिहारी जिले के विभिन्न क्षेत्रों में बारह डाक चौपाल का आयोजन किया जाना है।
इस आयोजन में इलाके की प्रमुख जनप्रतिनिधि विधायक समाज सेवी आदि शामिल होंगे डाक चौपाल के मौके पर डाक विभाग के सभी योजनाओं का प्रचार प्रसार करने के साथ लोगों को डाकघर में निवेश के प्रति जागरूक करना है। इस मौके पर डाक विभाग के तरफ से सभी अनुमंडल के डाक निरीक्षक कार्यालय सहायक एवं अन्य डाककर्मियों के साथ अधिक से अधिक संख्या में आम जनमानस उपस्थित रहेंगे।