ईस्ट चम्पारण लायंस क्लब के द्वारा वृक्षारोपण किया गया 

268

मोतिहारी ईस्ट चम्पारण लायंस क्लब प्रकृति संरचनाओं को संरक्षित करने में अपना संकल्प पे चलते हुए शहर के मदरसा गर्ल्स हाई स्कूल , हनुमानगढ़ी के प्रांगण में लगभग 90 वृक्षों का वृक्षारोपण कार्यक्रम किया ।

इस कार्यक्रम में नगर विधायक माननीय प्रमोद कुमार और डिस्ट्रिक्ट वन अधिकारी राजकुमार शर्मा (DFO) मुख्य अतिथि के तौर शामिल हुए ।

मीडियाकर्मियों से बात करते हुए नगर विधायक ने कहा 

इस कार्यक्रम में बुलाने के लिए ईस्ट चम्पारण लायंस क्लब का धन्यवाद किया और कहा कि प्रधानमंत्री का भी ये मिशन है कि हर कोई अपने माँ के नाम पर एक पौधा अवश्य लगाये ।

डिस्ट्रिक्ट वन अधिकारी ने इस असर पर जंगल काटने पर चिंता व्यक्त की साथ ही ईस्ट चम्पारण लायंस क्लब की पौधारोपण पहल की खूब प्राशंसा की ।

क्लब के अध्यक्ष चन्दन कुमार जी ने कहा कि पेड़ पौधे लगाने से पर्यावरण को बेहतर बनाने में मदद मिलती है इससे हवा शुद्ध होती है पानी की बचत होती है जलवायु नियंत्रण में मदद मिलती है मिट्टी सुरक्षित रहती है और कई अन्य तरीकों से समग्र पर्यावरण को लाभ होता है । चन्दन जी ने यें भी कहा की प्रोजेक्ट हमलोगो का डिस्ट्रिक्ट एवं इंटरनेशनल प्रोजेक्ट है इसलिए भी हमलोग विशेष रूप से इस प्रोजेक्ट पर ज्यादा ध्यान रहता है कहा कि क्लब अभी बहुत सारे पौढ़ारोपण कार्यक्रम आगे भी करती रहेगी। इस स्कूल की प्रधानाध्यापीका रानी मैडम भी इस कार्यक्रम मे अपना पूरा योगदान दिया |

मौक़े पे क्लब के सचिव पवन पुनीत चौधारी ने कहा कि प्रकृति को संरक्षित और सुरच्छित रखना हम सब की ज़िम्मेवारी है । क्लब के वरीय सदस्य लाo डॉo परवेज़ साहब ने भी इस पौधरोपण कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना पूरा योगदान दिया |

इस मौक़े पर क्लब से उपस्थित इस प्रोजेक्ट के चेयरमैन लायन राजकिशोर प्रसाद, रीजनल चेयरमैन लायन अमरनाथ साहू , डॉ परवेज़ अज़ीज़ , सतीश कुo गुप्ता, अशोक जयसवाल, महेश चंद्र लाल, डॉo खुर्शीद अज़ीज़, अजीत कुo नन्हे, डॉo सच्चिदानंद पटेल, संतोष जयसवाल, डॉo एमo यूo अख्तर, संयुक्त सचिव मनीष कुमार, डॉo आमिर नेहाल, अजय कुo सुमन, सोनल सरस्वती, अभिषेक नारायण,आलोक राज, शैलेश जयसवाल आदि मौजूद हुए।