थानेदार कि पत्नी निकली करोड़ पति

986

PATNA: बिहार में धनकुबेर अफसरों की कोई कमी नहीं. निगरानी जिस अफसर के दरवाजे पर दस्तक देती है वो करोड़पति निकलता है. जांच एजेसियां जब भी छापेमारी करती हैं भ्रष्टाचार में लिप्त अधिकारियों की पत्नी के पास के पास कुबेर का खजाना ही निकलता है. आय से अधिक संपत्ति के मामले में बुधवार को निगरानी ब्यूरो की टीम ने एक थानेदार के ठिकानों पर छापेमारी की. रेड में अकूत संपत्ति का पचा चला है.दारोगा ने पत्नी के नाम पर  संपत्ति अर्जित की. बुधवार को शंभूगंज थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार के सरकारी आवास और ऑफिस के अलावा बेगूसराय स्थित घर पर अचानक निगरानी विभाग ने धावा बोला

निगरानी ब्यूरो ने आज गुरूवार को पूरी जानकारी दी है. रेड में पत्नी के नाम पर जमीन के 8 प्लॉट मिले हैं, जिसका सरकारी मूल्य लगभग 1 करोड़ है. वैसे बाजार मूल्य तो चार गुणा से अधिक होगा. निगरानी ब्यूरो ने बताया है कि 8 जुलाई 2024 को भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत शंभूगंज के थाना अध्यक्ष ब्रजेश कुमार के खिलाफ केस दर्ज किया गया . 69 लाख 82,565 रुपए आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का केस दर्ज कर अनुसंधान किया जा रहा है. इसी क्रम में 10 जुलाई को अभियुक्त बृजेश कुमार के बेगूसराय एवं बांका के विभिन्न ठिकानों की तलाशी ली गई . बेगूसराय स्थित एक मंजिला मकान की तलाशी के क्रम में 2 लाख 68,000 रू नगद मिले हैं . इसके अलावे 5 लाख 29,000 के सोने के आभूषण मिले हैं. जमीन के कागजात, पत्नी के नाम से बैंक पासबुक मिले हैं. बांका स्थित कार्यालय एवं आवास की तलाशी के क्रम में नगद ₹50000 एवं स्वर्ण आभूषण 58000 रू के मिले हैं .

पत्नी अर्चना भारती के नाम से जमीन के आठ कागजात मिसे हैं. बेगूसराय के महमूदपुर रघुनाथ बगही में 2016 में सरकारी वैल्यू 6 लाख रू का प्लॉट खरीदी गया. पत्नी अर्चना भारती के नाम से दी दूसरा प्लॉट बेगूसराय में 2014 में खरीदा गया . तीसरा प्लॉट पत्नी के नाम से उसी जगह पर 2014 में खरीदा गया, जिसका सरकारी वैल्यू 675000 रू, पत्नी के नाम पर चौथा प्लॉट 2019 में ट्रैफिक चौक बेगूसराय में खरीदा गया,सरकारी वैल्यू 22 लाख 47600 रू. पांचवा प्लॉट 2021 में पत्नी के नाम पर ही खरीदी गई. सरकारी वैल्यू 14 लाख रू, छठा प्लॉट पत्नी के नाम पर ही 2021 में 5 लाख 75000 रू सरकारी वैल्यू का. सातवां प्लॉट 2022 में पत्नी अर्चना भारती के नाम से और आठवां प्लॉट भी पत्नी के नाम से, सरकारी वैल्यू 35 लाख रुपए है. निगरानी को जो आठ कागजात मिले हैं, वह सभी पत्नी के नाम पर अर्जित प्लॉट हैं, जिसका सरकारी वैल्यू 96 लाख 82हजार 650 रू है.

इसके अलावा दरोगा ने अपने नाम पर 9 लाख रू बैंक में जमा कर रखे हैं. पत्नी के नाम से एसबीआई में 14 लाख रुपए की ब्रेजा कार है. अनुमानित मूल्य ₹800000 रू, अन्य वित्तीय संस्थानों में निवेश ₹700000 यानी कि कुल 38 लाख रुपए की चल संपत्ति पाई गई है.