जिला नियोजनालय पूर्वी चम्पारण, मोतिहारी के सभागार में एक दिवसीय जॉब कैम्प सह कैरियर मार्गदर्शन कैम्प का आयोजन किया गया।
जॉब कैम्प में शिव शक्ति एग्रो प्राइवेट लिमिटेड ने भाग लिया और सेल्स ट्रेनी पद के लिए अभ्यर्थियों का चयन किया गया।
जॉब कैम्प का शुभारंभ जिला नियोजन पदाधिकारी मुकुंद माधव ने किया, तत्पश्चात कंपनी के एच०आर० द्वारा जॉब संबंधित सभी सूचना दी गयी और अभ्यर्थियों के सभी सवालों का जवाब दिया गया।
उक्त पद के लिए योग्यता ग्रेजुएशन पास एवं उम्र 18-42 वर्ष निर्धारित था। उक्त जॉब का कार्यस्थल बिहार के भिन्न जिलों में होगा और मानदेय 8000 से 13500 प्रति माह तक है, और पी एफ+ ईएसआईसी + इंसेंटिव की सुविधा होगी।
इस जॉब कैम्प में 30 अभ्यर्थियों ने भाग लिया जिसमें कुल 14 पुरुष अभ्यर्थियों उत्तीर्ण हो पाए है।










