- मोतिहारी अनुमंडल पदाधिकारी सिकरहना (ढाका) निशा ग्रेवाल ने ढाका प्रखंड कार्यालय का औचक निरीक्षण किया । निरीक्षण के दौरान कर्मियों के उपस्थिति की जांच की गई। अनुमंडल पदाधिकारी के द्वारा कार्यालय को स्वच्छ रखने एवं प्राप्त आवेदनों का त्वरित निष्पादन करने का निर्देश सभी कर्मियों को दिया गया। इस दौरान आधार, जन्म मृत्यु पंजीकरण एवं आरटीपीएस काउंटरों का निरीक्षण किया गया एवं वहां उपस्थित प्रखंड विकास पदाधिकारी को जरूरी निर्देश दिया गया

अनुमंडल पदाधिकारी सिकरहना ने ढाका प्रखंड कार्यालय का औचक निरीक्षण किया








