चिरैया प्रखंड स्थित जन सुराज कैम्प मे मेगा निःशुल्क चिकित्सा जागरूकता शिविर (24 वां )का हुवा आयोजन

170

बिहार चिरैया प्रखंड स्थित जन सुराज कैम्प मे मेगा निःशुल्क चिकित्सा जागरूकता शिविर (24 वां )का हुवा आयोजन lमोतिहारी जिला अंतर्गत चिरैया प्रखंड स्थित जन सुराज कैम्प मे मेगा नि:शुल्क चिकित्सा जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया जिसका उद्घाटन जिला जन सुराज अध्यक्ष बीर प्रसाद महतो, संगठन महासचिव, जयमंगल कुशवाह, कार्यालय प्रभारी,अरुण तिवारी प्रवक्ता डॉ. मंजर नसीम,शैलेंदर मिश्रा उर्फ पप्पु मिश्रा, सह संयोजक,जिला अभियान समिति द्वारा संयुक्त रूप से किया गया वहीं जिला मुख्य प्रवक्ता रविश मिश्रा ने बताया की आज के शिविर में महिलाओं की संख्या 145 पुरुषों की संख्या 140 बच्चों की संख्या 15 कुल संख्या 300 रही उन्होंने बताया कि यह यात्रा बिहार के 15 जिलों में चल चुकी है और 16वें जिले सहरसा मधेपुरा में चल रही है इसमें जन सूरज द्वारा नि:शुल्क आरोग्य चिकित्सा जागरूकता शिविर आदरणीय प्रशांत किशोर  के दिशा निर्देश में जान सुराज फाउंडेशन की छत्रछाया में आयोजित किया जा रहा है l

जिला अध्यक्ष वीर प्रसाद महतो ने आदरणीय प्रशांत किशोर जी द्वारा 2 अक्टूबर 2022 से चलाई जा रही जान सूरज पदयात्रा पर विशेष चर्चा की तथा सही लोग सही सोच और सामूहिक प्रयास के महत्व को समझाते हुवे जागरूकता कैंप के माध्यम से हर घर जान सुराज के उद्देश्यों को पहुंचने पर विशेष बल दिया गया

डॉक्टर टीम –
1. डॉ जेवा (स्त्री रोग विषेषज्ञ)
जीवन ज्योति हॉस्पिटल,
मोतिहारी
2. डॉ फैजान अहमद (शिशु बाल रोग विषेषज्ञ) जीवन ज्योति हॉस्पिटल, मोतिहारी
3. डॉ वाशीकुर रहमान ( जनरल सर्जन), रहमानिया मेडिकल सेंटर, मोतिहारी
4. डॉ अभिषेक कुमार (फिजिशियन) रहमानिया मेडिकल सेंटर , मोतिहारी
5. डॉ कमलेश, नेत्रिका आई केयर, मोतिहारी
समाज / जन सुराज के गणमान्य लोग जो शिविर में मौजूद रहे – विजय कुशवाह, अनुमंडल अध्यक्ष , पकड़ीदयाल , रविंद्र सिंह बेरुवार, अनुमंडल उपाध्यक्ष चकिया ,संजय सिंह(पूर्व विधान सभा प्रत्याशी ढाका) फैयाज अहमद (प्रखंड अध्यक्ष, चिरैया) त्रिमूर्ति प्रताप सिंह(उपाध्यक्ष) साहेब राजा, ढाका तथा अन्य गणमान्य लोग।
सुबोध कुमार (पी. ओ. सी)
जन सुराज आरोग्य टीम ।
जन सुराज आरोग्य टीम प्रभारी
कमांडेंट (मेडिकल)
डॉ संजय कुमार (रिटायर्ड) आदी उपस्थित रहे l