कलशयात्रा के साथ भागवत कथा शुरू

495

हरसिद्धि प्रखंड के मटियरिया पंचायत रामायणी बाबा मठ पर भागवत कथा महायज्ञ का शुभारंभ रविवार को कलश यात्रा के साथ हुआ। सप्त दिवसीय 1008 प्राण प्रतिष्ठा महा यज्ञ को लेकर भव्य कलश यात्रा निकाली गई गाजे- बाजे से सुसज्जित कलश यात्रा जिसमें कुंवारी कन्याओं के साथ महिलाएं शामिल थी l

कलश यात्रा यज्ञ स्थल से निकलकर इंग्लिश मठलोहियार सहित कई गांव का भ्रमण करते हुए तिलावे नदी गंगा घाट पर बाबा भानु नाथ आश्रम मठलोहियार पर पहुंची जहां पर यज्ञाचार्य पंडित रामबाबू पाराशर दिवाकर उपाध्याय राज किशोर पांडे जितेंद्र उपाध्याय नीरज मिश्रा रामेश्वर पांडे ओमप्रकाश शास्त्री के वैदिक मंत्रोच्चार के बीच जलभरी कर यज्ञ मंडप तक पहुंची आचार्य रामबाबू पाराशर ने कहा यज्ञ की आयोजन से लोगों के धार्मिक विचार का संचार के साथ-साथ हवन व मंत्र के उच्चारण से वायुमंडल शुद्ध होता है वह क्षेत्र में सुख शांति व समृद्धि आती है 8 जुलाई सोमवार को पंचांग पूजन विधि पूजन के साथ प्रारंभ किया जाएगा इस मौके पर  राजकुमार चतुर्वेदी एवं ग्रामीण जितेंद्र ठाकुर,जगदिश ठाकुर ध्रुप पासवान विकी पासवान, रंजीत पासवान प्रमुख पुत्र मनोज राम विजय ठाकुर, इत्यादि समस्त सम्माननीय ग्रामवासी मटियरिया पंचायत के सभी लोग शामिल थे