एनसीएस पोर्टल में निबंधित आवेदन लिया जा रहा
जिले के बेरोजगार अभ्यर्थियों को रोजगार के लिए एवं स्वरोजगार के सहायता के लिए सरकार द्वारा स्टडी किट उपलब्ध कराया जा रहा है।
इस संबंध में नियोजन पदाधिकारी मुकुंद माधव ने बताया कि श्रम संसाधन विभाग जिला नियोजनालय के द्वारा नियोजन सेवा का विस्तार योजनान्तर्गत स्टडी किट प्रदान किया जायेगा। जिसको लेकर एनसीएस पोर्टल में निबंधित बेरोजगार युवकों द्वारा आवेदन लिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि प्राप्त आवेदन से तैयार सूची में उपनिदेशक की अध्यक्षता में गठित समिति द्वारा अभ्यर्थियों का चयन किया जाता है। इस योजना में ऐसे बच्चों को चिन्हित किया जाता है जो रेलवे, बीएससी, यूपीएससी जैसे प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हो और पैसे की कमी की वजह से किताब खरीद नहीं पा रहे हो।
ऐसे एनसीएस पोर्टल में रजिस्टर्ड बच्चों की सूची से चयनित कर उन्हें स्टडी किट प्रदान किया जाता है। ऐसे बच्चे जो गरीबी की वजह से अपनी पढ़ाई पूरी नहीं कर पा रहे हो तो वह एनसीएस पोर्टल में अपना निबंधन करा कर इस योजना का लाभ ले सकते हैं।
अभियार्थी को इस योजना का लाभ प्राप्त करने हेतु निम्नलिखित योग्यता आवश्यक है :
1. बिहार राज्य के निवासी अभियार्थी जिनकी वार्षिक पारिवारिक आय अधिकतम रू 1,00,000 मात्र हो तथा नियोजनालय में न्यूनतम छः माह पूर्व से निबंधित हो, इस योजना के पात्र होंगे।
2. अभियार्थी सरकारी सेवा संबधी प्रतियोगिता परीक्षा हेतु आवेदन का साक्ष्य प्रस्तुत करेंगे। उम्र सीमा संबंधित प्रतियोगिता परीक्षा के मापदंड के अनुरूप होगा।
3. लाभुकों के चयन में दिव्यांगजन, Transgender, अनुसूची जाति, अनुसूचित जनजाति, आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग, पिछड़ा वर्ग, अत्यंत पिछड़ा वर्ग एवं महिला वर्ग को प्राथमिकता दी जाएगी।
4. अभ्यर्थी को नियोजन पक्ष द्वारा संचलित स्टडी किट एवं टूल किट योजना में से केवल एक योजना का लाभ दिया जाएगा। साथ ही पूर्व में स्टडी किट/टूल किट प्राप्त कर चुके अभ्यर्थी इस योजना के पात्र नही होंगे।
इच्छुक अभ्यर्थी अपना आवेदन सभी कागजातो के साथ दिनाक : 01/07/2024 से 10/07/2024 के अपराह्न 05 बजे तक जिला नियोजनालय पूर्वी चंपारण, मोतिहारी के कार्यालय में जमा र सकते है।










