घिउवाढार पंचायत से आर्म एक्ट के तहत दो अभियुक्त गिरफ्तार
हरसिद्धि थाना क्षेत्र अंतर्गत घिउवाढार पंचायत से पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है। मामला, थाना कांड संख्या 362 /24 दिनांक 30/6/24 धारा 188 भारतीय दंड संहिता 25 (9) आर्म एक्ट के तहत अभियुक्त अब्दुल तालिब, उम्र 18 वर्ष पिता मातुल्लाह मिया ग्राम घिउवाधार एवं कांड संख्या 369/24 दिनांक 30/6/24 धारा 188 भारतीय दंड संहिता 25 (9) आर्म एक्ट के अभियुक्त चुन्नू कुमार उम्र 22 वर्ष घिउवाढार, थानाध्यक्ष निर्भय रॉय ने बताया कि इन दोनों को जेल भेज दिया गया है, और हर्ष फायरिंग एवं अपराध से जुड़े लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।









