रिपब्लिक 7 भारत
मोतिहारी पुलिस को प्राप्त गुप्त सूचना के सत्यापन, मादक पदार्थ की बरामदगी एवं तस्करों की गिरफ्तारी हेतु मोतिहारी एसपी कांतेश कुमार मिश्र द्वारा दिए गए निर्देश पर सिकरहना डीएसपी अशोक कुमार के नेतृत्व में अभिनंदन कुमार सिंह थानाध्यक्ष ढाका द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए वाहन चेकिंग के दौरान चैनपुर से 1390 लीटर नेपाली शराब बरामद किया गया है। इस संदर्भ में ढाका थाना में नामजद के विरूद्ध कांड दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।










