मोतिहारी बेकाबू डंपर ने सड़क पार कर रहे एक युवक को रौंद दिया। इससे युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना से नाराज ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया और प्रशासन से मुआवजा की मांग करने लगे। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ग्रामीणों को समझा कर जाम खुलवाने में जुटी रही
घटना ढाका थाना क्षेत्र के ढाका-पकड़ीदयाल मुख्य पथ के बीरता गांव के पास की है। मृतक की पहचान बिरता टोला निवासी राजकुमार साह का पुत्र सुमन साह (18) के रूप में हुई है।
डंपर चालक सड़क हादसे के बाद फरार
घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि राजकुमार साह का पुत्र सुमन कुमार सड़क पार कर रहा था। इसी बीच सड़क निर्माण कार्य में लगे डंपर की चपेट में आ गया, जिससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। ठोकर लगने के बाद डंपर चालक वहां से फरार हो गया।
इसके बाद ग्रामीणों ने उसके शव को सड़क पर रख सड़क जाम कर दिया। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को समझा बुझा कर शांत कराया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
ढाका थानाध्यक्ष ने बताया कि डंपर की चपटे में आने से युवक की मौत हो गई, जिसके बाद ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रख कर जाम कर दिया, ग्रामीणों को समझा कर शव को पोस्टमार्टम में भेज दिया है। परिजन के तरफ से आवेदन अभी तक नहीं मिला है आवेदन मिलने पर उचित करवाई कि जाएगी










