मोतिहारी। एसआरएच कैंब्रिज वर्ल्ड स्कूल मे10वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस उत्साह और उल्लासपूर्वक वातावरण के बीच मनाया गया। इस दौरान स्कूल परिवार के द्वारा प्राणायाम के विभिन्न आसन तथा क्रियाओं के साथ ही ध्यान का भी अभ्यास कराया गया और एक स्वस्थ समाज की स्थापना के लिए अपनी ओर सकारात्मक योगदान का संकल्प भी लिया गया।
एसआरएच कैंब्रिज वर्ल्ड स्कूल में 10 वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिवार के सभी सदस्यों का योगाभ्यास कार्यक्रम में प्रधानाचार्या प्राचार्य डॉ ज्योत्स्ना ने योग कर्याकर्म में आए हुए अतिथियों का स्वागत किया और स्कूल के चेयरमैन ईं संजय सिंह ने संयुक्त रूप से वैदिक मंत्रोच्चार व दीप प्रज्जवलित कर किया।
। इसके पश्चात योगाभ्यास सत्र का शुभारंभ मंत्रोच्चार से हुआ। मन की शांति के लिए ओइम् का उच्चारण कराया गया। योग सत्र में प्रशिक्षिक के द्वारा योग के विभिन्न आसन, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास कराते हुए शारीरिक स्तर पर उनके प्रभाव और लाभों के बारे में सुन्दर ढंग से जानकारी प्रदान की। उनके द्वारा ताडासन, भुजासन और सूर्य नमस्कार के साथ ही मानव शरीर और मन व मस्तिष्क के लिए लाभप्रद अन्य आसन कराये। इसके साथ ही ध्यान के लिए योग निद्रा का प्रशिक्षण भी दिया गया। प्राणायाम में अनुलोम व्योम और कपालभाति कराते हुए उनके सहारे अनेक बीमारियों से लाभ मिलने के बारे में जानकारी दी गई।
इस कार्यक्रम का आयोजन बच्चों को योग के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से किया गया प्राचार्य डॉ ज्योत्स्ना ने भी बच्चों को योग के बारे में विस्तार से बताया तथा योग से होने वाले शारीरिक, मानसिक एवं आत्मिक फायदों को गिनाया। विद्यालय के चेयरमैन ईं संजय सिंह ने भी बच्चों को योग के बारे में विस्तार से बताया तथा योग से होने वाले शारीरिक, मानसिक एवं आत्मिक फायदों को गिनाया। मौके पर आईटी प्रबंधक संतोष राउत, वेद प्रकाश मिश्रा, सुनील सिंह, अभय सिंह आदि मौजूद थे।








