बिहार में पहुंचा मानसून 5 जिलों में बारिश की भारी चेतावनी

229

*r7 भारत update* भीषण गर्मी की मार झेल रहे बिहार के लोगों के लिए राहत की खबर सामने आई है। बिहार में मानसून ने दस्तक दे दी है। इस मानसून के आने से बिहार के कई जिलों में गुरुवार को झमाझम बारिश हुई। वहीं आज भी 5 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।

पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, सीतामढ़ी, मधुबनी, सारण जिले में भारी वर्षा की संभावना है। वहीं, मानसून का प्रभाव प्रदेश में बनते ही पटना सहित 30 जिलों के तापमान में गिरावट आने के साथ लोगों को भीषण गर्मी व लू से राहत मिली है।

इसके प्रभाव से तीव्र वज्रपात एवं आंधी-पानी की अनुकूल परिस्थिति जिलों में बने रहने की संभावना है। शुक्रवार को पटना सहित अधिसंख्य भागों में बादल छाए रहने के साथ कुछ स्थानों पर मेघ गर्जन व छिटपुट वर्षा के आसार है। बारिश होने से लोगों को गर्मी से निजात मिली है गर्मी से तपिश के कारण लोग काफी व्याकुल थे हो रही बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दी है आगे भी असर है कि धीरे-धीरे अब तापमान नहीं बढ़ेगा अब तापमान में लगातार गिरावट आएगी तापमान में गिरावट के अनुसार मोतिहारी के लोगों ने में काफी खुशी का माहौल है और लोग कह रहे हैं कि ऐसा है अगर माहौल रहा है तो गर्मी से हम लोगों को काफी निजात मिलेगी और गर्मी के कारण निजात मिलने से शरीर में होने वाले खुजली और किसी प्रकार के बीमारियों का सामना नहीं करना पड़ेगा