पुरानी रंजीश में मारपीट कर महिला सहित चार लोगों को किया घायल 

176

सिटी रिपोर्टर। मोतिहारी

नगर निगम क्षेत्र अन्तर्गत लाला टोला पतौरा वार्ड नंबर 9 में कुछ लोगों ने घर में घुसकर मारपीट की और लूट की घटना को अंजाम दिया। मारपीट में हीरालाल साह, तारा देवी, नितु कुमारी, बलिराम कुमार और रवि किशन घायल हो गए। जिनका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। घटना के बाद मुफस्सिल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश कर रही है। मामले में तारा देवी ने मुफस्सिल थाना में आवेदन देकर बताया है कि बुधवार शाम करीब 7बजे वह परिवार के लोगों के साथ बैठी थी। ठीक उसी समय राजेंद्र महतो, उपेंद्र महतो, नागेंद्र महतो और राजा महतो आए और पुरानी रंजिश के कारण हम सभी को पिटने लगे। बीच बचाव करने मेरे पति हीरा लाल साह आए तो उनको फरसे से मार कर लहू लूहान कर दिया। घर से गैस, फ्रिज, सोने और चांदी का गहना व अन्य सामान लूट लिया।