छत से गिरने के दौरान महिला सिपाही कि मौत

204

मोतिहारी के sc/stथाने पर तैनात सिपाही की छत से गिरने के कारण मौत हो गयी है। वह sc/st मोतिहारी थाने पर तैनात थी। थाने के दूसरे तल के छत पर कपड़ा उतारने के दौरान पर मंगलवार रात उनकी छत से गिरने से मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौप दिया गया है ।
जानकारी के मुताबिक, sc/st मोतिहारी थाने पर तैनात सिपाही रानी कुमारी मूल रुप से फरीदापुर कि रहने वाली हैं। वह 2021 बैच कि सिपाही थी। मोतिहारी sc/st थाने में वह पिछले तीन माह से तैनात थी। हर बार की तरह मंगलवार को थाने के दुसरे तल पर वह सूखे कपड़े उतारने गई थी कपड़े उतारने के दौरान वह देखी कि एक कपड़ा एसबेस्टस पर गिरा हुआ हैं वहा से कपड़ा उठाने गई तभी एसबेस्टस टुटा और वह नीचे आ गिरी पुलिसकर्मियों का कहना है कि मंगलवार रात में कपड़ा उतरने के दौरान एलबेस्टस पर जाने के दौरान उसका शरीर असंतुलित हो गया और वह नीचे गिर पड़ी। उसको पहले तो मोतिहारी सदर अस्पताल ले जाया गया वहा चिकित्को ने रेफर कर दिया उसके बाद मोतिहारी रहमानिया में ईलाज करने के लिए ले जाया गया रहमानिया में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई l
रानी कुमारी का विवाह आज से लगभग 3 माह पूर्व फरीदा बाद निवासी प्रवीण कुमार से हुई थी । उनकी मौत की खबर से पुलिस विभाग व परिजनों में शोक की लहर है। पुलिसकर्मी अपने साथी की इस आकस्मिक मौत से स्तब्ध हैं।
रानी कुमारी की मौत की सूचना मिलते ही एसएसपी शिखर चौधरी तत्काल मौके पर पहुंच गए। एसएसपी ने इस पूरे मामले में जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने बताया कि साक्ष्यों के आधार पर जांच की जा रही है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। सिपाही रानी कुमारी की मौत से दु:ख पहुंचा है।