मोतिहारी में अपराधियों ने एक महिला को मारी गोली*

425

मोतिहारी में कुछ अपराधियों ने एक महिला को मारी गोली महिला के पेट में गोली लगी है। घायल महिला का रहमानिया मेडिकल सेंटर में इलाज चल रहा है। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मौके से एक खोखा और एक गोली बरामद की है। घटना नगर थाना क्षेत्र के अगरवा ब्रह्म स्थान की है।

घायल महिला की पहचान स्वर्गीय सुरेश सहनी की 50 वर्षीय पत्नी सीमा देवी के रूप में हुई है। महिला में बेटे विशाल सहनी ने बताया कि वह सुबह में सब्जी ले कर आ रहा था, इसी दौरान विक्रम अमन सहित अन्य से विवाद हुआ, बात वही खत्म हो गई, जिसके बाद विक्रम सहनी ने धमकी देते हुए कहा कि इसका अंजाम भुगतना होगा, हम तुमको बताते हैं। उसके बाद सब कुछ शांत था। आज अचानक चार पांच बाइक पर सवार होकर 8-10 की संख्या में लोगों के साथ वह आया और आने के साथ फायरिंग करने लगा। इस दौरान एक गोली मेरी मां के पेट में लग गई, उसके बाद सभी भागने लगे, जब इस दौरान एक का बाइक वहीं पर छूट गई।

मौके से खोखा और गोली मिली

घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर जब नगर थानाध्यक्ष राकेश कुमार भास्कर, एसआई श्रीराम राम पहुंचे तब मामले की जांच शुरू कर दी। इस दौरान वहां से एक बाइक, एक गोली और एक खोखा बरामद किया। बदमाशों के बारे में जानकारी लेकर पुलिस ने गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है।

गिरफ्तारी के लिए एसपी ने एसआईटी का किया गठन

घटना की सूचना मिलने के बाद मोतिहारी एसपी कांतेश मिश्रा सदर एएसपी शिखर चौधरी को घटनास्थल पर भेज पहले घटना की जांच कराई। फिर उसके बाद एसआईटी का गठन कर अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है।