मोतिहारी चैंबर ऑफ़ कॉमर्स कि 25वीं कार्यकारिणी बैठक संपन्न

327
मोतिहारी चैंबर ऑफ़ कॉमर्स के 25वीं कार्यकारिणीकी बैठक होटल विजडम के सभागार में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता संगठन के जिला अध्यक्ष राजीव विजडम द्वारा की गई। बैठक में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में महासचिव सुनील कुमार श्रीवास्तव मौजूद रहे। बैठक में संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए सदस्य अभियान की समीक्षा की गई।
संयुक्त बैठक के कार्यवाही की रिपोर्ट और गतिविधियों की रिपोर्ट सभा के समक्ष रखी गई , बैठक में विशिष्ट आमंत्रित सदस्य पुर्व महासचीव  सुधीर गुप्ता, सदस्य विद्याव्रत जायसवाल, डाक विभाग के मार्केटिंग एक्सक्यूटिव  शुभम पांडे, अमित कुमार और डॉक्टर धनंजय कुमार जी का तालियो के साथ अभिनंदन करते हुए परिचय कराया गया, चैम्बर का अर्द्ध वार्षिक सभा जो 16 जुन को होना निश्चित हुआ है उसके तैयारी पे विचार किया गया बुजुर्ग व्यापारी सम्मान के लिए पांच व्यापारी को सम्मानित किया जाएगा ये प्रस्ताव पारित हुआ तथा लोकसभा चुनाव में जागरूकता अभियान के लिए चैंबर कि तरफ से पूरे जिले में स्टीकर छपवा कर के वितरित किया जायेगा और डाक विभाग के अधिकारी के द्वारा ये बताया गया की व्यापार को आगे बढ़ाने के लिए कैसे व्यापारी अपना सामान कम दर पे देश के किसी कोने में भेजा जा सकता है ,आगामी वर्ष भर के कार्यक्रमों की रूपरेखा समस्त विभाग के कार्य की समीक्षा और कार्य प्रगति पे चर्चा किया गया, अध्यक्ष राजीव विजडम ने कहा कि व्यावसायिक हित में मोतिहारी चैंबर सदैव तत्पर है और व्यावसायिक हित के कार्य पूरे जोर-शोर से किए जाएंगे, और अंत में डॉक्टर धनंजय के द्वारा बताया गया
व्यापारी कैसे स्ट्रेस फ्री हो के कार्य करे बैठक में संयोजक मनीष कुमार पूर्व अध्यक्ष सुधीर अग्रवाल ,संजय जयसवाल, अनुपम कुमार उपाध्याक्ष अरविन्द श्रॉफ, सह सचिव आलोक कुमार कार्यकारिणी सदस्य अभिमन्यु कुमार, श्याम कुमार,अभिषेक लोहिया, सत्यव्रत जायसवाल, विक्रांत कुमार अभिषेक केडिया, डॉक्टर खुर्शीद अजीज उपस्थित रहे सभा का धन्यवाद ज्ञापन उपाध्यक्ष हेमंत कुमार के द्वारा किया गया तथा राष्ट्रगान के साथ सभा समाप्ति की घोषणा किया गया उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी सह सचिव  आलोक कुमार ने दिया