नोडल पदाधिकारी ने कि मोतिहारी के सभी बैंक कर्मियों के साथ बैठक

189

Motihari  संतोष कुमार, नोडल पदाधिकारी, निर्वाचन व्यय अनुश्रवण कोषांग-सह-राज्य-कर संयुक्त आयुक्त, मोतिहारी अंचल, मोतिहारी की अध्यक्षता में डा० राजेन्द्र प्रसाद सभागार, समाहरणालय परिसर, मोतिहारी में सभी बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक / जिला समन्वयक / शाखा प्रबंधक एवं डाक अधीक्षक डाकघर मोतिहारी के साथ बैठक समपन्न हुई। उनके द्वारा लोक सभा निर्वाचन अवधि के दौरान निर्वाचन प्रक्रिया को दूषित करने के उद्देश्य से संदेहास्पद लेन-देन, अभ्यार्थियो के खाता खोलने, खाता का संचालन, नगद राशि के परिवहन एवं UPI यथा फोन पे, पेटीएम, गूगल पे एवं अन्य सभी प्रकार की UPI से लेन देन पर नजर रखने के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देशों से अवगत कराते हुये बैठक में भाग लेने वाले उक्त सभी बैंक से जुड़े सभी पदाधिकारी एवं डाक अधीक्षक को निदेश दिया गया कि लोक सभा आम चुनाव, 2024 के मद्देनजर उपर्युक्त निर्देशों का सख्ती से अनुपालन कराना सुनिश्चित करें।

संदेहास्पद लेन-देन या रू0 10,00,000/- (दस लाख) से अधिक नगद जमा / निकासी अथवा साथ में पाया जाता है, तो इसकी जानकारी आयकर अधिकारी/नोडल पदाधिकारी, निर्वाचन व्यय अनुश्रवण कोषांग, पूर्वी चम्पारण, मोतिहारी को भी प्रतिदिन देना सुनिश्चित करें।