मादक पदार्थ तस्करों के विरूद्ध कार्रवाई में 2.040 कि०ग्रा० गांजा के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

278

रिपब्लिक 7 भारत ( मोतिहारी) : लोक सभा चुनाव-2024 के मोतिहारी पुलिस द्वारा मादक पदार्थों के तस्कर, वांछित व इनामिया अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस का अभियान जारी है। इस क्रम में शुक्रवार प्राप्त गुप्त सूचना के सत्यापन एवं अग्रतर कार्रवाई हेतु पुलिस अधीक्षक, पूर्वी चम्पारण, मोतिहारी द्वारा दिये गये निर्देश के आलोक में अंचल पुलिस निरीक्षक, छौड़ादानों अंचल के नेतृत्व में थानाध्यक्ष, दरपा थाना द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी कर बगही चौक के समीप से एक
तस्कर को 1 कि०ग्रा० मादक पदार्थ (गांजा) के साथ गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार तस्कर के निशानदेही पर छापेमारी कर 1.040 कि०ग्रा० मादक पदार्थ (गांजा) बरामद किया गया है। इस संदर्भ में दरपा थाना में कांड दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है

इस संबंध में धनंजय कुमार, अंचल पुलिस निरीक्षक, छौड़ादानों अंचल की लिखित तहरीर पर विभिन्न धाराओं मुकदमा दर्ज कर कलाम आलम, थाना-दरपा, जिला-पूर्वी चम्पारण, मोतिहारी  के साथ मादक पदार्थ (गांजा) 2 किलो 40 ग्राम, इलेक्ट्रॉनिक नाप-तौल मशीन-01, मोबाईल 01,मोटरसाईकिल 01

उमाशंकर माझी, थानाध्यक्ष, दरपा थानाथाना ने बताया कि अभियुक्त से बरामद मादक पदार्थ को जब्त कर उन्हें जेल भेज दिया गया है। अपराधी को गिरफ्तार करने में सोनी कुमारी, थानाध्यक्ष महुआवा थाना ।नितीश कुमार, दरपा थाना।गजेन्द्र राय ( डायल – 112) छौड़ादानों दरपा थाना रिजर्व गार्ड । ने भाग लिया