लोकसभा निर्वाचन 2024 को सफलतापूर्वक संपन्न कराने को लेकर 16- कल्याणपुर एवं17- पिपरा विधानसभा क्षेत्र के लिए एसआरएपी कॉलेज बारा चकिया में बनने वाले डिस्पैच सेंटर का डीएम और एसपी के द्वारा निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी एवं डीसीएलआर चकिया अनुमंडल एवं संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी भी उपस्थित थे।

जिलाधिकारी के द्वारा एसडीओ,डीसीएलआर तथा प्रखंड विकास पदाधिकारी को डिस्पैच सेंटर एवं वज्रगृह को पूर्ण रूपेण शीघ्र तैयार कर लेने का निर्देश दिया गया।यहां पर सभी जरूरी सुविधाओं का बेहतर व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया। निरीक्षण के दौरान डिस्पैच सेंटर पर वाहनों के आने एवं वहां से वाहनों के निकलने का रास्ता भी देखा गया।










