बिहार राज्य स्वर्णकार संघ,शाखा पूर्वी चंपारण के बैनर तले भारत सरकार के द्वारा मुफ्त स्वास्थ्य योजना पर स्वर्णकार संघ द्वारा आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए सोनापट्टी स्थित रामजी प्रसाद मार्केट में सिविर लगाया गया।
इस शिविर मे सोनापट्टी एवं अगल-बगल के मोहल्लेवासी ने आकर जिसके पास राशन कार्ड था,वह आयुष्मान कार्ड बनवाएं। जो पूर्व में व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से लोगों को सिविर आयोजन के बारे में जानकारी दी गई थी
शिविर में आयुष्मान कार्ड बनाने वाले उत्तम मिश्रा,रतन कुमार,चंदन सोनी एवं किशन श्रीवास्तव ने उपस्थित लोगों का आयुष्मान कार्ड ऑनलाइन बनाकर उनको दिए। आयुष्मान कार्ड बनाने वालों को यह भी जानकारी दी कि,इस कार्ड से आपका एवं आपके परिवार के लोगों का साल में 5 लाख रुपया का स्वास्थ्य बीमा योजना है,जो भारत सरकार द्वारा मान्यता दी गई अस्पताल में इलाज करा सकते हैं। शिविर में लगभग 42 लोगों का आयुष्मान कार्ड बनाया गया
इस शिविर में संघ के अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार स्वर्णकार एवं महासचिव मोहन प्रसाद ज्वैलर्स ने संयुक्त रूप से बताया कि, संघ द्वारा इस तरह का विभिन्न जनउपयोगी शिविर आगे भी लगाया जाएगा,ताकि सोनापट्टी के साथ-साथ अगल-बगल मोहल्लेवासी को भी लाभ मिल सक
मौके पर संघ के उपाध्यक्ष दीपक सर्राफ एवं धीरज सर्राफ जिला महामंत्री सुधीर कुमार गुप्ता, कोषाध्यक्ष संजय सर्राफ, सचिव राजेश कुमार सह सचिव रंजन कारीगर, संगठन मंत्री रंजन कुमार,सूरज सर्राफ एवं गुल्लू जी आयुष्मान कार्ड बनवाने में सहयोग करते रहें।
आयुष्मान कार्ड बनवाने में ललन प्रसाद,राजू कुमार शंकर प्रसाद,कुंदन सोनी, अमृता देवी,सतीश कुमार, सावित्री देवी,रंजन कुमार,रोनित कुमार, जानवी कुमारी, रीना देवी,राजा सर्राफ, नीरज शाह ,आदित्य सोनी,रुबिका देवी, पप्पू कुमार साह, रुपाली सोनी, मीना देवी, सतीश कुमार, मंजू देवी, मुन्ना कनौजिया, रंजीत प्रसाद, अंश कुमार, आयुष कुमार,दिलीप कुमार, श्रुति कुमारी, श्वेता कुमारी, प्रिंस राज,आयुष कुमार,रोहन गुप्ता एवं उपस्थित अन्य लोग का भी आयुष्मान कार्ड बनाया गया। उक्त सारी जानकारी मीडिया प्रभारी सुधीर कुमार गुप्ता ने दी।










